आगामी कार्यक्रम

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण की योजना

          सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अपने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के लाभार्थ  कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार कर रहा है जिसके अन्तर्गत पन्द्रह दिन तक  1 घंटे की कंप्यूटर प्रशिक्षण क्लास चलाई जायेंगी।  व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्लास का समय सुबह 9 बजे से 10 बजे और रात्रि 8 से 9 बजे तक रखा जायेगा।   इस सम्बन्ध में व्यापार मंडल कार्यालय को एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है जिस पर शीघ्र ही निर्णय लेकर ये कक्षायें आरंभ कर दी जायेंगी। 

             कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की आवश्यकता इस लिये विशेष रूप से अनुभव की जा रही है क्योंकि व्यापार के विकास में कंप्यूटर की जानकारी बहुत सहायक सिद्ध हो रही है।  इंटरनेट पर वेबसाइट देखना, ई - मेल भेजना और प्राप्त करना,  पत्र लिखना,  presentation, अपने खाते बहियां रखना आदि अनेक ऐसे कार्य हैं जो कंप्यूटर की सहायता से बहुत सरलता से व सुविधा पूर्वक किये जा रहे हैं।  जो व्यापारी कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान भी नहीं रखता वह  अपने रोजमर्रा के कामों में बहुत असुविधा अनुभव करने लगा है किन्तु उसके पास कंप्यूटर सीखने की कोई ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी जो खास तौर पर उसकी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो।   इसी परेशानी का हल निकालने के लिये व्यापार मंडल ने यह योजना तैयार की है।