व्यापार मंडल जिन्दाबाद                पं. श्याम बिहारी मिश्र जिन्दाबाद          व्यापारी एकता जिन्दाबाद                        

पं० श्याम बिहारी मिश्र
अध्यक्ष - भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, (मुख्यालय - नई दिल्ली)
अध्यक्ष - उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,  मुख्यालय - लखनऊ)

होलिकोत्सव  की हार्दिक शुभ कामनायें

विभिन्न अधिकारियों को दिये गये ज्ञापन

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल  अपने सदस्यों की विभिन्न समस्याओं को जन-प्रतिनिधियों,  विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों तक समय-समय तक पहुंचाता रहता है व इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये उन पर निरंतर दबाव डालता है। >>  चित्रों हेतु यहां तथा समाचार पत्रों की कटिंग्स  हेतु यहां क्लिक करें । 

होलिकोत्स -

(सहारनपुर २३ फरवरी) स्थानीय जनमंच में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में होली के अवसर पर प्यापारियों - अधिकारियों, बुजुर्गों - बच्चों, महिलाओं व पुरुषों सभी ने पूरे उत्साह के साथ रंगारंग कार्यक्रम का देर शाम तक आनन्द लिया। अनेकानेक मनोरंजक कार्यक्रम  जैसे - राधा एवं कृष्ण रासलीला, लक्की ड्रा, एक मिनट गेम शो, शिव तांडव, होली के रंग - फूलों के संग, हास्यरस कवि सम्मेलन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का हर किसी ने भरपूर आनन्द लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्री सुरेश चन्द्रा ने सभी सहारनपुर वासियों को व विशेषकर व्यापार मंडल के सभी सदस्य परिवारों को होली की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए इस त्योहार को सद्भाव व आनन्द के माहौल में मनाने की अपील की।     

नवीनतम समाचार

इस पृष्ठ पर हम आपको मंडल से संबंधित नवीनतम समाचारों से नियमित रूप से अवगत कराते रहेंगे।  अतः नवीनतम जानकारी हेतु आते रहिये यहां पर । 

3 Aug 2010 प्रदेश युवा महामंत्री द्वारा कांवड़ शिविर का शुभारंभ
29 July 2010  व्यापार मंडल द्वारा पॉलिथिन के बहिष्कार का अभियान

8 Feb 2010  कार्य समीक्षा के बाद कार्यकारिणी का पुनर्गठन
29 Jan 2010 राष्ट्रपिता व लाला लाजपत राय का पुण्य स्मरण
12 Jan 2010 स्वामी विवेकानन्द जयन्ती व लोहड़ी की बधाई
12 Jan 2010 प्रदेश उपाध्यक्ष वार्ष्णेय का सहारनपुर आगमन
9 Jan 2010   रात्रि में सड़कों पर घूम-घूम कर कंबल वितरण कार्यक्रम
4 Jan 2010   जनता आपसे बहुत अपेक्षायें कर रही है - व्यापार मंडल
   Oct 2010   कपड़ा व्यापारी की हत्या पर व्यापारी आंदोलित
2 Oct. 2009   गांधी जयन्ती पर कार्यक्रम का आयोजन
11 Sept 2009 व्यापार मंडल की वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न
20 Aug 2009 व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी गठित
15 Aug 2009 स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम श्रृंखला
21 July 2009 कंपनी बाग में विवाह समारोह पर प्रतिबंध लगायें
18 July 2009 कांवड़ सेवा शिविर में ’बिग बॉस’  ने भी सेवा की।
14 July 2009 शिव भक्तों को चिकित्सा सुविधा हेतु चिकित्सा शिविर
11 July 2009 सचल चिकित्सा शिविर का उद्‌घाटन
6 July 2009    रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा
1 July 2009    व्यापारी क्या चाहते हैं आगामी बजट से ?
1 July 2009    सैट के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन
14 June 2009  व्यापार मंडल की वेबसाइट का लोकार्पण कार्यक्रम  
 

शुभकामना संदेश

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की वेबसाइट के लोकार्पण के अवसर पर हमें अपने अग्रजों से अनेकानेक शुभकामना संदेश प्राप्त हुए हैं। उन सभी के प्रति हम अपने हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं।  >>  संदेश के लिये यहां क्लिक करें। 

मंडल एक नज़र में

23 दिसंबर 1974 को उ.प्र. उ. व्यापार प्रति. मंडल के रूप में रोपा गया नन्हां सा पौधा  आज 23 कमिश्नरी, 80 जनपद, 11 नगर निगम, 302 तहसील में विस्तारित होकर एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। >> संस्थापक सदस्यों,  व मंडल की संरचना के बारे में    आइये विस्तार से पढ़ें।



आचार संहिता

मंडल ने अपने सभी सदस्यों के लिये एक आचार संहिता निर्धारित की है। मन-वचन एवं कर्म से इस आचार संहिता का पालन करना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है और ऐसा करके हम सभी व्यापारी समाज में अपना वह सर्वोच्च स्थान सहज ही पा सकते हैं जो हमें युगों - युगों से मिलता रहा है।  >> आचार संहिता पढ़ें और उस पर नित्य मनन करें। 

इस वर्ष (2009-10) हेतु चयनित लक्ष्य

जीवन चलने का नाम !   जो कुछ नहीं करते, वह मिट जाते हैं।  आइये देखें कि इस वर्ष हम  किन-किन लक्ष्यों को अपने सामने लेकर आगे बढ़ रहे हैं । कुशल नेतृत्व की पहचान यही है कि वह अपने सभी साथियों को साथ लेकर निरंतर उन्नति के पथ पर आगे ही आगे बढ़ता चले। उ. प्र. उ. व्या. प्रति. मंडल की प्रगति का यही रहस्य है। >> चयनित लक्ष्य 2009-2010 


 


सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के दायित्वधारी व सदस्य

लोकतांत्रिक आदर्शों के अनुरूप मंडल के सभी क्रियाकलापों का कुशल संचालन हो,   सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिले, इसके लिये महानगर को अनेक सैक्टर में बांटते हुए प्रत्येक सैक्टर में पदाधिकारी मनोनीत किये गये हैं। सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विभाग प्रभारी भी नामित किये गये हैं।  ये हैं आपके विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य   >>   :  कोर समिति ::  सैक्टर अध्यक्ष ::  प्रभारी ::   नगर कार्यकारिणी   :    व्यापार मंडल के सदस्य   

 

उपलब्धियां

वर्ष 1974 से अब तक उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल की क्या - क्या विशेष उपलब्धियां रही हैं?  अपनी संगठित शक्ति के बलबूत व्यापारियों व उद्यमियों ने अपनी किन-किन समस्याओं का समाधान प्राप्त किया है?    >> आइये,  जानें अपनी कुछ विशिष्ट उपलब्धियों  के बारे में। 



हमारी सम्बद्ध संस्थायें

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सही मायने में एक विशाल संयुक्त परिवार है जिसको १६० से भी अधिक व्यापारिक संघों, एसोसियेशनों आदि का पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्राप्त है। इतनी अधिक संस्थाओं व उनसे जुड़े हज़ारों सदस्यों की आशाओं, अपेक्षाओं को पूरा करना,  उनके हितों को साधने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहना स्वयं में एक महान कार्य है जिसे सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल करता चला आ रहा है। >>  इन सभी सम्बद्ध संस्थाओं का सूक्ष्म परिचय यहां प्रस्तुत है।   

 

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले....

यह एक विडंबना ही है कि हमारी अपनी सरकार से अपने लिये न्याय पाने के लिये भी बाकायदा हमें लड़ाई लड़नी पड़ती है और हमारे कुछ साथियों ने हमारे हकों के लिये लड़ते हुए अपनी जान की कुर्बानी भी दी है  >> आइये, नमन करें अपने उन अमर शहीद साथियों को और संकल्प लें कि उनके बलिदान को कभी व्यर्थ न जाने देंगे। >>  यहां क्लिक करें।



चित्र दीर्घा / समाचार पत्रों की कतरनें

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की फोटो एल्बम से कुछ चित्र यहां प्रस्तुत हैं।  आशा है, आपको रुचिकर लगेंगे।  >>  चित्रों के लिये यहां क्लिक करें।  साथ ही प्रस्तुत हैं --   समाचार पत्रों की कटिंग्स  जो हमारे संगठन के क्रियाकलापों का आइना हैं।  वह आइना जो लोकतंत्र  का चौथा खंबा कहा जाने वाला मीडिया जगत हमें दिखाता है।  आइये देखें कुछ कटिंग्स  

 

मंडल से संबंधित अन्य जानकारियां

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल  का उद्देश्य क्या है?   हम परम पिता परमात्मा से  क्या प्रार्थना किया करते हैं।  व्यापारी का धर्म क्या है?   हमें अपना खोया हुआ मान-सम्मान कैसे प्राप्त होगा?   भविष्य के लिये हमारे क्या - क्या संकल्प हैं ?    >>  सफलता हेतु कुछ सूत्र  

 


 

 

 

This site has been conceptualised, planned, laid out and presented by Sushant K. Singhal - Web Administrator