![]() |
![]() |
![]() |
|||||
|
|
|
|
|||||
|
|
|
|
|
व्यापार मंडल समाचार |
|
|
विद्युत उपभोक्ता को अनावश्यक परेशान करने वाले एस.डी.ओ. ने लिखित माफी मांगी । |
|
|
सहारनपुर (19 जून) : प्रदेश में विद्युत संकट को परिभाषित करना हो तो कह सकते हैं कि विद्युत की जितनी डिमांड है, उतनी सप्लाई नहीं है, जितनी सप्लाई है उतना वितरण नहीं है, जितना वितरण है, उतनी आमदनी नहीं है। इस बदहाली के जिम्मेदार और कोई नहीं - भ्रष्टाचार में गले-गले तक डूबे हुए विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं हैं। यह विद्युत संकट दूर हो भी तो कैसे हो ! ये भ्रष्ट अधिकारी दफ्तर में बैठे - बैठे यदि कुछ योजना बनाते भी हैं तो केवल ये कि आज कहां - कहां से अवैध वसूली की जा सकती है ! यदि आपको विश्वास न हो रहा हो तो आज ही घटी एक घटना सुन लीजिये। घटना क्या है पावर कार्पोरेशन विभाग के एस.डी.ओ. वी.के. राजपूत के शर्मनाक कारनामों की दास्तान है जिसका पटाक्षेप खुद एस.डी.ओ. महोदय के द्वारा लिखित में और कान पकड़ कर माफी मांगने के साथ ही हुआ।
ये एस.डी. ओ. महोदय अपने दल-बल के साथ
एक नया मुर्गा हलाल करने की बदनीयत से लिंक रोड स्थित डा. संजीव मिगलानी के
नर्सिंग होम पहुंच गये बावजूद इसके कि पावर कार्पोरेशन ने 31 जुलाई तक किसी
भी प्रकार की लोड चेकिंग न करने व लोड बढ़वाने हेतु उपभोक्ताओं को
प्रोत्साहित करने की सार्वजनिक घोषणा की हुई है। स्वीकृत भार
से पच्चीस प्रतिशत अधिक तक यदि वास्तविक लोड मिले तो न तो कोई अपराध
बनता है और न ही कोई पेनेल्टी बनती है पर जिन लोगों के मुंह रिश्वत का खून
लग चुका हो, उनको कानून से क्या लेना देना ? इस नर्सिंग
होम में स्वीकृत भार है 10 किलोवाट और लोड नापा गया 11 किलोवाट ।
स्पष्ट ही है कि न तो कोई अपराध हुआ है और न ही पेनेल्टी बनती है। यदि
11 किलोवाट बिजली खर्च की जा रही है तो उसका मूल्य भी तो दिया जा रहा है।
पर नहीं, सारे कायदे-कानून ताक पर रख कर एस.डी. ओ. महोदय ने मरीज़ों
की परिचर्या में व्यस्त डा. मिगलानी व उनके स्टाफ को हैरान - परेशान करना,
उन पर पेनेल्टी का भय दिखा कर दबाव डालना आरंभ कर दिया।
|
इस लिखित माफीनामें में वी. के. राजपूत ने इस बात पर भी खेद व्यक्त किया कि उनकी इस गैरकानूनी हरकत की वज़ह से नर्सिंग होम में इलाज कराने आये मरीज़ों, उनकी देखभाल कर रहे कर्मचारियों और खुद डॉक्टर मिगलानी को अनावश्यक रूप से कष्ट उठाना पड़ा और असुविधा का सामना करना पड़ा। भविष्य में कभी ऐसी गलती दोबारा न करने का भी एस.डी.ओ. वी. के. राजपूत ने अपने इस लिखित माफीनामें में वचन दिया है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ठक्कर ने विद्युत विभाग पर दोहरी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि जहां एक ओर विभाग के उच्च अधिकारी स्कीमें चला कर उपभोक्ताओं को स्वीकृत भार बढ़वाने के लिये प्रोत्साहित करते हैं वहीं उनकी नाक के नीचे, उनके मातहत इन स्कीमों की आड़ में ही अवैध उगाही का अपना धन्धा चलाते हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में विभाग के इन भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि खुद विद्युत विभाग के अपने जी.ओ. के अनुसाह कॉमर्शियल मीटर में स्वीकृत भार से 25 प्रतिशत अधिक पाये जाने पर कोई कानूनी कार्यवाही नही की जाती। इस केस में स्वीकृत लोड 10 किलोवाट है और वास्तविक लोड 11 किलोवाट है जो 25% से बहुत कम है। इसके बावजूद इन भ्रष्ट अधिकारियों ने अवैध उगाही की नीयत से डॉ. मिगलानी पर दबाव बनाया, उनको पेनेल्टी का भय दिखाया। नगर संयोजक सुरेन्द्र मोहन चावला व उपाध्यक्ष विजय कालड़ा ने कहा कि विभाग द्वारा 31 जुलाई तक कोई चेकिंग न चलाने की सूचना सार्वजनिक की गई है। इसके बावजूद खुद विभाग के ही अधिकारी चेकिंग अभियान चला कर अपने आदेशों का खुद ही उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे भ्रष्टाचारियों को सहन नहीं किया जायेगा। व्यापारी प्रतिनिधि मंडल में नगर प्रभारी राज कुमार विज, मदन लाम्बा, हरीश तनेजा, एस. के. दुआ, स. देवेन्द्र सिंह चावला, श्रवण मक्कड़, मुकेश सेठ, जवाहर गोयल समेत काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। इस अभियान के सफल संचालक विवेक मनोचा ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं, विशेषकारी व्यापार मंडल के सभी सदस्यों को भी सुझाव दिया कि वह स्वयं अपने हित में और व्यापक सामाजिक हित में अपने-अपने प्रतिष्ठान के विद्युत लोड फैक्टर को चेक करें और यदि यह स्वीकृत लोड के 25 % से अधिक हो तो विभाग की स्कीम का लाभ उठाते हुए इसे अति शीघ्र ठीक करा लें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में यदि विद्युत विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी सुविधाशुल्क की मांग करे तो व्यापार मंडल को तुरंत सूचित करें ताकि ऐसे भ्रष्ट व्यक्तियों का पर्दाफाश किया जा सके जो इस विद्युत विभाग की बदहाली की वास्तविक वजह हैं। |
|
नगरपालिका के भ्रष्ट अधिकारियों व इंस्पेक्टरों के खिलाफ व्यापार-मंडल द्वारा जोरदार प्रदर्शन |
|
![]() |
|
|
सहारनपुर (१८ जून) : व्यापारियों
की लगातार आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आज नगरपालिका में अधिशासी
अधिकारी यशवन्त सिंह व स्वास्थ्य अधिकारी कुंवर सैन के खिलाफ व्यापार मंडल
द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व नगर अध्यक्ष कृष्णलाल
ठक्कर व महामंत्री विवेक मनोचा ने किया। भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते
हुए मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति न हो पाने
के कारण नगर पालिका के भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी व्यापारियों से पैसे
बटोरने के लिये उनको अवैध नोटिस भेज कर डरा-धमका रहे हैं। |
जिला कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संजय भसीन, युवा
नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्डीर, महिला अध्यक्ष सुमन भटेजा ने कहा कि नगर
पालिका अधिकारियों की काहिली के चलते आज टंकियां सूखी पड़ी हैं, मच्छर मारने
की दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है, नालियों की सफाई नहीं हो रही है, चारों
ओर गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं वहीं से नगरपालिका के इंस्पेक्टर अवैध उगाही
करने में व्यस्त हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों व इंस्पेक्टरों द्वारा
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में मदन लाम्बा, साजन गंगा, नरेश कुमार, सुभाष जैन, अमित गर्ग, उज़मा फरहत, दीपक खेड़ा, बलजीत सिंह चावला, हरीश खनेजा, यतीन्द्र अग्रवाल, अशोक नारंग, राजीव चावला, ललित शर्मा, नवीन सिंहल, जसपाल बत्रा, धर्मपाल भंडारी, मोहनलाल मेहंदीरत्ता, राजेश कुमार, सुभाष चन्द्र, अजय अरोड़ा, वीरेन्द्र खुराना, सन्नी कालड़ा, देवेन्द्र कुमार, सुशील मखीजा, हरजिन्दर नरुला आदि सैंकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। प्रदर्शन का सफल संचालन विवेक मनोचा द्वारा किया गया। |
|
अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो-वोल्टेज और भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन |
|
|
|
![]() |
|
सहारनपुर (१६ जून) : जिले में लगातार अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो-वोल्टेज व व्यापारियों पर लोड बढ़वाने, मीटर बदलने व चेकिंग के नाम पर भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ आज व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर तथा महामंत्री विवेक मनोचा के नेतृत्व में विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। सुबह से ही व्यापारी प्रतिनिधि, सभी सेक्टर अध्यक्ष व सरकारी विभागों के प्रभारी विद्युत विभाग के घंटाघर स्थित कार्यालय पर एकत्र हो गये और नारे लगाते हुए खण्ड-I कार्यालय पर अधिशासी अभियंता श्री एम. पी. सिंह के कार्यालय पर घेराव किया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो वोल्टेज व भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा किया जाने वाला उत्पीड़न अब और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। व्यापारी नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से भेंट कर कहा कि विभाग के भ्रष्ट जे. ई. व लाइनमैन और अन्य अधिकारी चेकिंग के नाम पर लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मीटर टैंपरिंग, मीटर धीमा चलना जैसी बातें करके व्यापारियों को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष शीतल टंडन, प्रदेश संयुक्त मंत्री यशपाल मैनी, प्रदेश संगठन मंत्री व विद्युत विभाग प्रभारी रमेश अरोड़ा, महानगर संयोजक सुरेन्द्र मोहन चावला ने कहा कि अगर आज व्यापारी विद्युत विभाग में अपना लोड बढ़वाने, नया कनेक्शन लेने व पी. डी. करवाने जाते हैं तो सुविधा शुल्क लिये बिना उनका काम नहीं होता है व विभाग के कर्मचारी व अधिकारी अत्यन्त परेशान करते हैं। इन कार्यों के लिये अलग काउंटर की मांग की गई ताकि सभी इसका समुचित लाभ ले सकें।
|
प्रदेश संगठन मंत्री महेश नारंग, नगर प्रभारी राज कुमार विज, कोषाध्यक्ष एस. के. दुआ, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष नीरज जैन, जिला युवा अध्यक्ष संजय भसीन व नगर युवा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पुण्डीर, महिला महामंत्री उज़मा फ़रहत ने मांग की कि बिल वसूली शिविरों में चेक से भुगतान की सुविधा प्रदान की जाये तथा लोड बढ़वाने, नये कनेक्शन लेने के लिये अलग शिविर लगाये जायें ताकि इन कार्यों के लिये विभाग के विभिन्न अधिकारियों के चक्कर काटने में समय की बरबादी न हो। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मुकेश धनगर, नवीन सिंहल, अमित गर्ग, वरिष्ठ मंत्री ऋषिराज धींगड़ा, बालेश जैन, मुकेश सेठ, अनिल मदान, मदन लाम्बा, दीपक खेड़ा, धर्मपाल भण्डारी, हरीश खनेजा, सन्नी कालड़ा, अशोक नारंग, शम्मी गांधी, भुवनेश गोस्वामी, एस. एम. चढ्ढा, कुलदीप सिंह, मोहनलाल, पंकज खुराना, नीरज गुप्ता, कमल मल्होत्रा, राजीव चावला, विक्रमराज कपूर, कर्मसिंह सैनी, यतीन्द्र अग्रवाल, सुनील मखीजा, अजय अरोड़ा आदि सदस्यों ने भाग लिया।
|
|
www.vyaparmandal.com का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम |
|
|
सहारनपुर (१४ जून ) सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.vyaparmandal.com आज हजारों व्यापारी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे सम्मान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में लोकार्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सी.बी.आई. निदेशक, लोकप्रिय लेखक, चिंतक एवं विचारक स. जोगेन्द्र सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष व सहारनपुर के लोकप्रिय सांसद श्री जगदीश राणा, उत्तराखंड के मीडिया प्रभारी राज्यमंत्री डा. देवेन्द्र भसीन ने अत्यन्त भव्य कार्यक्रम में संयुक्त रूप से माउस क्लिक करके वेबसाइट को लॉंच करने की औपचारिकता पूर्ण की । इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि स. जोगेन्द्र सिंह ने सहारनपुर उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल को बधाई एवं शुभ कामनायें देते हुए कहा कि इस प्रगतिशील पग से सहारनपुर के सभी उद्यमियों व व्यापारियों का बहुत लाभ होगा। अपने स्वागत भाषण में नगर अध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर ने कहा कि सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में सदस्यों व संबद्ध संस्थाओं की लगातार बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए हमारी अपनी वेबसाइट की आवश्यकता बहुत समय से अनुभव हो रही थी ताकि सभी गतिविधियों व कार्यक्रमों की सूचना समय से सभी सदस्यों तक पहुंचती रह सके। उत्तराखण्ड से पधारे राज्यमंत्री डा. देवेन्द्र भसीन ने कहा कि आज सूचना क्रांति का युग है । जो नवीनतम सूचनाओं को प्राप्त करने के लिये प्रयत्नशील रहता है या नवीनतम जानकारी प्रदान करता रह सकता है - वही जीतता है। उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम का अपना अनुभव याद करते हुए कहा कि निगम की वेबसाइट बनने के बाद देश विदेश के सैलानी हमारी वेबसाइट से अपने टूर आदि की बुकिंग कराने लगे थे जिससे निगम को, देश को व स्थानीय जनता को बहुत लाभ हुआ व उनके व्यापार की भी प्रगति हुई। उन्होंने paper-less office का आदर्श हासिल करने में वेबसाइट व ई-मेल की महत्ता को रेखांकित करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पग बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए महामंत्री श्री विवेक मनोचा ने कहा कि इस वेबसाइट के उद्घाटन के साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का एक स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की यह वेबसाइट न केवल उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल और सहारनपुर इकाई के मध्य प्रभावी संवाद कायम करने में मदद देगी अपितु सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व इससे सम्बद्ध सैंकड़ों व्यापारिक संघों व सामान्य सदस्यों को भी सार्थक संवाद हेतु एक उपयोगी मंच प्रदान करेगी।
|
व्यापारियों के लिये आवश्यक सभी आवश्यक जानकारी ( सरकार के विभिन्न विभागों से संबधित जानकारी, व्यापार कर, आयकर, श्रम विभाग आदि) इस वेबसाइट में नियमित रूप से उपलब्ध कराई जायेगी। इस वेबसाइट के निर्माणकर्ता श्री सुशान्त सिंहल को मुख्य अतिथि स. जोगेन्द्र सिंह ने स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सहारनपुर के सांसद व कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जगदीश राणा ने
तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य घोषणा की कि सहारनपुर को राष्ट्रीय राजधानी
क्षेत्र ( National Capital सहारनपुर के समस्त व्यापारियों के हितों को देखते हुए उनके प्रतिष्ठानों का परिचय इस वेबसाइट में sub-sites के माध्यम से शामिल करना व्यापार मंडल की महत्वाकांक्षी योजना है। इस हेतु Web Administrator सुशान्त सिंहल ने सभी संबद्ध संस्थाओं को प्रस्ताव दिया कि वे सब भी अपनी अपनी संस्थाओं की वेबसाइट अत्यन्त कम खर्च पर बनवा सकते हैं जिनको व्यापार मंडल की मुख्य वेबसाइट से जोड़ दिया जायेगा। इस प्रकार सहारनपुर की समस्त व्यापारिक गतिविधियों का परिचय इस वेबसाइट पर उपलब्ध होगा और एक विशाल व्यापारिक नेटवर्क स्थापित करने का स्वप्न पूर्ण हो सकेगा। इस अवसर पर सहारनपुर के सांसद व कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जगदीश राणा को तथा महासचिव श्री विवेक मनोचा को भामाशाह सम्मान देते हुए उनके महत्वपूर्ण कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। साथ ही, उत्सव पैलेस से स्वामी श्री क्षितिज अरोड़ा को उनके अपूर्व योगदान के लिये सम्मानित किया गया। प्रदेशीय उपाध्यक्ष मुकुटलाल अग्रवाल, प्रदेशीय संयुक्त मंत्री यशपाल मैनी, प्रदेशीय संगठन मंत्री महेश नारंग, रमेश अरोड़ा, महानगर संयोजक सुरेन्द्र मोहन चावला, प्रभारी राजकुमार विज ने समस्त व्यापारी समाज के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभा में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष एस.के. दुआ, नीरज जैन, सुमन भटेजा, उज़मा फ़रहत, राम राजीव सिंहल, राजपाल सिंह, संजय भसीन, मुकेश धनगर, सुरेन्द्र पुंडीर, साजन गंगा, ऋषिराज ढींगरा, कमल गुप्ता, अखिलेश मित्तल, सुशील मित्तल, दीपक खेड़ा, नवीन सिंहल, हरीश खनेजा, लेखराज गंभीर, गुरनाम सिंह, बलजीत सिंह, जसविन्द्र सिंह ’जस्सी’, अशोक नारंग, यतीन्द्र अग्रवाल, मदन लांबा, मेजर एस. के. सूरी, सतपाल कालड़ा, अमित गगनेजा, नरेश कुमार, श्रवण मक्कड़, ऋषि कपूर, अजय शाह जी, सुभाष जैन, नरेश जैन, सुभाष चन्द्र, डा. राजेश नारंग, अजय अरोड़ा, पंकज खुराना, प्रवेश सेठ, अजय मलिक, सन्नी कालड़ा, कर्मसिंह सैनी, भुवनेश गोस्वामी, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, शम्मी गांधी, सी. एम. चढ्ढा, रमेश अरोड़ा, सी. एम. छाबड़ा, सुभाष चावला, हरीश बजाज आदि सदस्य भारी संख्या में उपस्थित हुए व कार्यक्रम को सफल बनाने में सबने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
|