व्यापार मंडल समाचार

समाचार और भी हैं : पृष्ठ      

 

 

   व्यापार मंडल के सामाजिक सरोकार अनुकरणीय व सराहनीय हैं - नगर आयुक्त के.के. मल्होत्रा  

सहारनपुर (९ जनवरी) : सर्दी के निरंतर बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उन असहाय, निरुपाय दीन-हीनों की सेवा का संकल्प लिया है जो इस भीषण सर्दी में भी सड़कों पर, फुटपाथों पर बिना गर्म कपड़ों के जैसे - तैसे करके जीवन जीने के लिये विवश हैं। "इस कड़कड़ाती सर्दी में भी जिन्दा बच गये" इसके लिये हर सुबह ईश्वर को धन्यवाद देते हुए पुनः अपनी दिनचर्या में लग जाने वाले ये लोग व्यापार मंडल को धन्यवाद दे रहे हैं क्योंकि मंडल के पदाधिकारी रात को ग्यारह-बारह बजे सड़कों पर घूम-घूम कर जहां तहां, कम्बल के बिना सिकुड़े पड़े लोगों को कंबल बांट रहे हैं। नगर आयुक्त के.के. मल्होत्रा के शब्दों में- "व्यापारियों की समस्याओं के निवारण के साथ-साथ व्यापार मंडल समाज सेवा के कार्य जिस प्रकार से कर रहा है, वह अतुलनीय है। यह अन्य संस्थाओं के लिये भी प्रेरणास्रोत बन गया है।" नगराध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर, महामंत्री विवेक मनोचा ने कहा कि व्यापार मंडल ने मानव जीवन को प्रभावित करने वाले हर क्षेत्र में कार्य किया है चाहे वह पर्यावरण का क्षेत्र हो, सामाजिक सेवा का कार्य हो, सांस्कृतिक क्षेत्र हो, व्यापार या संगठन की कोई समस्या हो।
 

रात्रि में बिना कंबल के ये असहाय मनुष्य किस प्रकार सर्दी की रात बिताते होंगे - इस चिंता व सामाजिक सरोकार का ही यह परिणाम है कि जिस - जिस को भी बिना कंबल के सोये हुए देखा, हमने रात-रात भर घूम कर उनको कंबल बांटे हैं, चाय व भोजन वितरण किया है, अलाव का प्रबंध किया है। यह सेवा करके व्यापार मंडल के सदस्यों को भी आत्मिक संतोष व सुख अनुभव हो रहा है।

व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन को विश्वास दिलाया गया है कि जन-हित के किसी भी कार्य में जब भी प्रशासन चाहेगा, व्यापार मंडल को सदैव कदम से कदम मिला कर चलते हुए पायेगा। रात्रि में इस कंबल वितरण कार्यक्रम में सहयोग देने वालों में स. राजपाल सिंह, एस.के.दुआ, आर.के.मल्होत्रा, सचिन मनोचा, कमल गुप्ता, सुनील मदान, राजकुमार मारवाह, भारत भूषण, भारती आदि समाजसेवी शामिल रहे हैं।
 

   जनता आपकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है - श्री गुरु सिंह सभा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से कहा व्यापार मंडल ने

सहारनपुर ( ४ जनवरी ) : श्री गुरुसिंह सभा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सार्वजनिक अभिनन्दन करते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, महामंत्री विवेक मनोचा ने कहा कि इस समय पूरे जनपद की आशा भरी निगाहें इस नयी टीम की ओर लगी हुई हैं कि आप पूरे तन-मन के साथ श्री गुरुसिंह सभा के सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करायेंगे। नगर संयोजक सुरेन्द्र मोहन चावला, नगर प्रभारी राज कुमार विज व जिला कोषाध्यक्ष स. राजपाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री महेश नारंग ने कहा कि इस महान संस्था के नवीन पदाधिकारियों का सम्मान उनके कंधों को मज़बूत करने के साथ-साथ उनको महती जिम्मेदारियों के प्रति सचेत भी करायेगा।
 

श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष एच.एस. चढ्ढा, महासचिव गुरनाम सिंह ने विश्वास दिलाया कि वह समूह साध संगत व व्यापार मंडल के सहयोग से सभी रुके हुए कार्य को पूरा कराने में तन-मन से जुट जायेंगे और नगर में जल्द ही आधुनिक सुख-सुविधाओं से सम्पन्न अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही, संस्था द्वारा चलाये जा रहे विद्यालयों व संगठनों का स्तर भी निरंतर सुधारा जायेगा। कार्यक्रम में संजय भसीन, सुरेन्द्र सिंह पुंडीर, साजन गंगा, मुकेश धनगर, आर.के.मल्होत्रा, डा. एम.पी.सिंह चावला, हरीश खनेजा, नवीन सिंहल, अशोक नारंग, मुकेश दत्ता, सतपाल कालड़ा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

   नव-वर्ष 2010 हेतु आप सब को हार्दिक मंगल-कामनायें

नव वर्ष आपके परिवार, व्यापार, उद्योग व कार्य क्षेत्र में निरंतर सुख, समृद्धि, धन वैभव का संचार करे, सब लोग सुखी हों, प्रसन्न हों, सर्वधर्म समभाव सोद्देश्य हों, राष्ट्र की सीमायें सुरक्षित रहें। हमारे खेत हरे भरे हों, वृष्टि समय अनुकूल हों, धरती अन्नपूर्ण हो, हम प्राकृतिक आपदाओं से बचे रहें। हम सावधान होकर नैतिक मूल्यों पर पहरा दें। राजनीति भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त हो, हम कानों में मंगलकारी वचन ही सुनें, हमारी कामनायें राष्ट्रहित में हों, हम पर्यावरण के प्रति जागरुक रहें, दीन-दुखियों की सेवा व सामाजिक कार्यों में तत्पर रहें, हम पुण्य की कमाई खायें, हम उत्तम संकल्पों वाले बनें, हम सभी प्रकार के दोषों से मुक्त हों, राष्ट्र वैभवशाली और दिनोंदिन प्रगति प्रथ पर बढ़े और देश के शत्रुओं, आतंकवादियों व अधर्म का नाश हो, मातृशक्ति पूजित हो, विश्व का कल्याण हो, हम किसी से द्वेष न रखें, परमात्मा सद्‌बुद्धि दें, नववर्ष पर यही हमारी मंगलकामना और संकल्प है।

माह जनवरी में श्री गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती, स्वामी विवेकानन्द जयन्ती, लोहड़ी पर्व, मकर सक्रांति, नेता जी सुभाष बोस जयन्ती एवं महान राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस एवं बसन्त पंचमी की भी हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनायें।

व्यापार मंडल की महानगर इकाई देवबन्द, बेहट, नकुड़, रामपुर मनिहारान, गंगोह, छुटमलपुर, बिहारीगढ़, नानौता, गागलहेड़ी, सरसावा, चिलकाना की इकाइयों के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से नव-वर्ष आपके लिये मंगलकारी हो।

 

ओम् यन्तु नदयोः वर्षन्तु पर्जंया सुपिप्पला ओषधयोः भवन्तुः
अन्नवताम् ओदनवताम् मामिक्षवताम् एशाम् राजा भूयासन्
ओदन् मुत्ब्रुवते परमेष्ठीवा एषः यदोदनः
परमामेवैनम् श्रियंगमयति
मा भ्राता भ्रातरन् द्विक्षन् मा स्वसाः रमुतस्वसाः
सम्यन्चः सम्रताः भूत्वाः वाचम् वदति भद्रयाः
ब्रह्मार्पणम् ब्रह्मविर् ब्रह्मग्नौ ब्रह्मणाहुतम्
ब्रह्नैवतेन् गंतव्यम् ब्रह्मकर्मा समाधिनः
ओम्‌ सहना ववतु, सहनौ भुनक्तु, सहवीर्यं करवावहि,
तेजस्विनां धीतमस्तु, मा विद्विषावहै,
ओम् शांतिः शांतिः शांतिः !

कपड़ा व्यापारी सुरेश पुरी की मृत्यु की सही जांच की मांग

सहारनपुर ( अक्तूबर) रायवाला क्लॉथ मार्किट के युवा कपड़ा व्यापारी सुरेश पुरी की संदेहास्पद मृत्यु को लेकर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आशंकित है कि यह आत्महत्या का नहीं वरन्‌ हत्या का मामला है। इस बारे में व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और इस मामले की तह तक जाकर वास्तविकता का पता लगाने की मांग की। व्यापारी प्रतिनिधियों ने पुलिस को बताया कि सुरेश पुरी व्यापारिक कारणों के अलावा कहीं भी आता जाता नहीं था, पारिवारिक पृष्ठभूमि व आर्थिक स्थिति में भी ऐसी कोई बात नहीं थी कि वह आत्महत्या जैसा अतिवादी काम करने की सोचता। बाइक पर अकेले ही ऋषिकेश जाना, और वहां एक मंदिर में पहुंच जाना - यह सब विचित्र घटनायें हैं जिनकी गहन छानबीन की जानी आवश्यक है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि मामले की जांच-पड़ताल के लिये दो टीमों को लगाया गया है और इस मामले का खुलासा शीघ्र ही हो सकेगा। प्रतिनिधि मंडल में कृष्णलाल ठक्कर, विवेक मनोचा, महेश नारंग, सुरेन्द्र मोहन चावला, रमेश अरोड़ा, अमित गर्ग, आर.के. मल्होत्रा, यतीन्द्र अग्रवाल, हरीश खनेजा, कर्मसिंह सैनी आदि व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।

गांधी व शास्त्री के स्वप्नों को साकार करेंगे व्यापार मंडल के सदस्य

  

सहारनपुर (२ अक्तूबर) : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर आज सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सत्य और अहिंसा के रास्ते में अपना विश्वास व्यक्त किया। व्यापार मंडल के कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नगराध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर व महामंत्री विवेक मनोचा ने कहा कि आज २ अक्तूबर पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर पूरा देश इसे अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है। सभी व्यापारी सदस्यों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अपने व्यापार, परिवार में सत्य और अहिंसा को अपना कर ही हम जीवन में वास्तविक खुशी और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। गलत मार्ग से कुछ समय के लिये सफलता मिलती अवश्य प्रतीत होती है, किन्तु न तो वह सफलता स्थाई होती है और न ही उसमें सच्ची खुशी ही नसीब होती है। संगठन और व्यापार में मज़बूती तभी आ सकती है जब हम सत्य के मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति लेकर आगे बढ़ निकलेंगे।
 

इस अवसर पर नगर संयोजक सुरेन्द्र मोहन चावला ने १० नये सदस्यों के फॉर्म एवं सदस्यता शुल्क जमा करके अपनी कर्मठता व व्यापार मंडल की उत्तरोत्तर उन्नति के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया। प्रदेश संगठन मंत्री महेश नारंग ने अपने अनूठे अंदाज़ में २ अक्तूबर की महत्ता से सब सदस्यों को परिचित कराया।

कार्यक्रम को नगर प्रभारी राज कुमार विज, कोषाध्यक्ष एस.के. दुआ, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष नीरज जैन, जिला उपाध्यक्ष आर.के. मल्होत्रा ने भी संबोधित किया और बताया कि महात्मा उपाधि सबसे पहले गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक स्वामी श्रद्धानन्द द्वारा ही दी गई थी उसके बाद सम्पूर्ण विश्व मे स्व. मोहन दास कर्मचन्द गांधी महात्मा गांधी के रूप में प्रसिद्ध हुए। कार्यक्रम को जिला युवा अध्यक्ष संजय भसीन, जिला युवा महामंत्री मुकेश ठेकेदार, साजन गंगा, सुभाष जैन, हरीश खनेजा व मनीष शर्मा द्वारा भी संबोधित किया गया।

 व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक में सक्रिय कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा और निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदले जाने का आह्वान !

s sसहारनपुर (११ सितंबर)  वर्ष २००८-२०११ के लिये गठित कार्यकारिणी के द्वारा पिछले एक वर्ष में किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर महामंत्री विवेक मनोचा ने कहा कि आज हम सभी के लिये आत्म-चिंतन - मनन और मंथन का अवसर है।  हमें सिर्फ दूसरों के कार्यों की ही समीक्षा नहीं करनी है बल्कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में हम कितने सक्रिय रहे हैं, इसका स्वयं भी आकलन करना है।  विवेक मनोचा ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की कि व्यापार मंडल के उन सदस्यों को, जो कोई पद पर न होते हुए भी उत्साह व निष्ठा से कार्य कर रहे हैं, उनको प्राथमिकता देते हुए ऐसे पदाधिकारियों के स्थान पर अधिष्ठापित किया जायेगा जो इस एक वर्ष में सक्रिय नहीं रहे हैं। 

        समीक्षा बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व ईश वन्दना से करते हुए विशेष आमंत्रित अतिथियों का मंच द्वारा स्वागत किया गया।  महामंत्री ने गत एक वर्ष की गतिविधियों का ब्योरा देते हुए अनेकानेक कार्यक्रमों को गिनाया जिनमें व्यापार मंडल की वेबसाइट का उद्‌घाटन, कंप्यूटर, प्रिंटर,  फोटोस्टेट मशीन,  फ्रिज,  आदि से सुसज्जित व्यापार मंडल कार्यालय का शुभारंभ,   सदस्यता में 35% वृद्धि,  व्यापारिक समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों पर निरंतर दबाव बनाये रखना व आवश्यकतानुसार धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन आदि दिया जाना,  दस दिवसीय कांवड़ शिविर  के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन आदि प्रमुख हैं।   पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर 15 कार्यक्रमों का आयोजन व ध्वजारोहण भी स्वयं में एक कीर्तिमान स्थापित कर गया है। 

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने वर्तमान टीम के कार्यकलापों को सराहा व आगामी वर्ष में और भी अधिक महत्वपूर्ण आयोजनों का संकल्प लिया।  बैठक को राष्ट्रीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, नगराध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर, नगर संयोजक सुरेन्द्र मोहन चावला, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश नारंग,  रमेश अरोड़ा, यशपाल मैनी, स. राजपाल सिंह व अनेक अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

          बैठक में पश्चिमी उ. प्र. में हाई कोर्ट की बैंच की स्थापना के लिये पिछले तीन दशकों से चल रहे आंदोलन को पुरजोर समर्थन का भी संकल्प लिया गया।  इसके अन्तर्गत हर लोकतांत्रिक उपाय का इस्तेमाल करते हुए शासन को विवश किया जायेगा कि वह पश्चिमी उ. प्र. की इस न्यायोचित मांग की और अधिक अनदेखी न करते हुए तुरंत ही मेरठ में बैंच की स्थापना का निर्णय ले ताकि जनता को शीघ्र व सस्ता न्याय सुलभ हो सके।

         नगर संयोजक सुरेन्द्र मोहन चावला ने अपने ओजस्वी भाषण में सभी व्यापारियों का आह्वान किया और कहा कि हमें अपना समय दे सकने वाले पदाधिकारियों की आवश्यकता है जो किसी साथी को कष्ट में देख कर भी अपनी दुकान में बैठा न रहे बल्कि एक आवाज़ पर एकजुट होकर उस कष्ट का समाधान ढूंढने को तत्पर हो । 

         बैठक में रामराजीव सिंहल, संजय भसीन, मुकेश धनगर, सुरेन्द्र पुण्डीर, नीरज जैन, स. इकबाल सिंह चावला, ऋषिराज धींगड़ा, अखिलेश मित्तल, डा. राजेश नारंग,  अजय शाह जी,  अनिल मदान, मदन लांबा, राजकुमार नरूला, हरीश खनेजा, विक्रांत अरोड़ा, संजय मल्होत्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  

 व्यापार मंडल की जिला इकाई का विस्तार

          उउ.प्र. उ. व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री श्री अरुण अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में व्यापार मंडल की जिला इकाई की कार्यकारिणी के विस्तार की आज यहां सहारनपुर उ. व्या. प्र. मंडल के कार्यालय में घोषणा की गई।  प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में जिला अध्यक्ष श्री शीतल टण्डन ने निम्न पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। विवरण हेतु क्लिक करे।
 

नाम

 नगर इकाई में पदभार

पदभार

नगर

श्री शीतल टंडन

 

जिलाध्यक्ष

सहारनपुर

श्री राम राजीव सिंहल

 

जिला महामंत्री

सहारनपुर

स. राजपाल सिंह 

 

जिला कोषाध्यक्ष

सहारनपुर

श्री सुशील अग्रवाल

 

संरक्षक मंडल

सहारनपुर

श्री बालेश्वर शास्त्री

 

संरक्षक मंडल

नकुड़

श्री श्याम लाल गाबा

 

संरक्षक मंडल

बेहट

श्री स्वराज कुमार जैन

 

संरक्षक मंडल

देवबन्द

श्री रमेश डाबर

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

 

श्री सुशील मित्तल

 

वरिष्ठ मंत्री

 

श्री राज कुमार गोयल

 

उपाध्यक्ष

नकुड़

श्री खैराती लाल

 

उपाध्यक्ष

बेहट

श्री संजय चावला

 

उपाध्यक्ष

देवबन्द

शेख फैज़ान अहमद

 

उपाध्यक्ष

 

श्रीमती नीशि जैन

 

उपाध्यक्ष

 

श्री सुरेन्द्र बत्रा

 

उपाध्यक्ष

 

श्री बलदेव राज खुंगर

 

उपाध्यक्ष

 

श्री गोपाल कृष्ण कालड़ा

 

उपाध्यक्ष

 

श्री अवनीश गर्ग

 

उपाध्यक्ष

 

श्री आर. के. मल्होत्रा

 

उपाध्यक्ष

 

श्री अनिल गर्ग

 

उपाध्यक्ष

 

श्री पवन गोयल

 

उपाध्यक्ष

 

श्रीमती मंजू शर्मा

 

मंत्री

छुटमलपुर

श्री मनोज जैन

 

मंत्री

रामपुर मनिहारान

श्री सुभाष जैन

 

मंत्री

नानौता

श्री तिलक राज सैनी

 

मंत्री

छुटमलपुर

श्री सुशील कुमार मित्तल

 

मंत्री

नकुड़

श्री जिनेन्द्र कुमार जैन

 

मंत्री

बेहट

श्री अजय गर्ग

 

मंत्री

देवबन्द

श्री नवीन गुप्ता

 

मंत्री

गंगोह

श्री मनोज कांबोज

 

मंत्री

बिहारीगढ़

श्री राकेश गाबा

 

मंत्री

बेहट

श्री संदीप सिंहल

 

मंत्री

नागल

श्री प्रदीप लूथरा

 

मंत्री

 

श्री संजीव जैन

 

मंत्री

 

मौ. इकबाल

 

संगठन मंत्री

 

श्री सोमनाथ नारंग

 

संगठन मंत्री

 

श्री एस. के. ठकराल

 

संगठन मंत्री

 

श्री प्रवीन गुप्ता

 

संगठन मंत्री

देवबन्द

श्री जसबीर सिंह

 

संगठन मंत्री

गंगोह

श्री जीतराज राजदेव

 

संगठन मंत्री

बेहट

श्री हरीश तनेजा

 

संगठन मंत्री

नानौता

श्री राकेश रस्तोगी

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री राजीव गर्ग

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री तिलक राज सेठी

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री पंकज बंसल

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री पी. पी. गोयल

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री अनुज जैन

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री अनिल चोपड़ा

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री मनोज जैन

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री नवनीत बग्गा

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री राजीव जैन

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री रईस अहमद

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री गगन वालिया

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री सतेन्द्र कुमार

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री अशोक अग्रवाल

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री तुलसी बत्रा

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री बालेश कुमार

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री जावेद इकबाल

 

सदस्य कार्यकारिणी

 

श्री यशपाल मैनी

प्रांतीय संयुक्त महामंत्री

पदेन सदस्य

 

श्री रमेश अरोड़ा

प्रांतीय संगठन मंत्री

पदेन सदस्य

 

श्री महेश नारंग

प्रांतीय संगठन मंत्री

पदेन सदस्य

 

श्री दीपक राज सिंहल

प्रांतीय मंत्री

पदेन सदस्य

 

श्री कृष्णलाल ठक्कर

महानगर अध्यक्ष

पदेन सदस्य

 

श्री विवेक मनोचा

महानगर महामंत्री

पदेन सदस्य

 

श्री एस. के. दुआ

नगर कोषाध्यक्ष

पदेन सदस्य

 

श्री कमल गुप्ता

नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष

पदेन सदस्य

 

श्री नीरज जैन

नगर वरिष्ठ कोषाध्यक्ष

पदेन सदस्य

 

श्री ऋषिराज ढींगरा

नगर वरिष्ठ मंत्री

पदेन सदस्य

 

श्री सुरेन्द्र मोहन चावला

नगर संयोजक

पदेन सदस्य

 

श्री राज कुमार विज

नगर प्रभारी/प्रांतीय संयुक्त महामंत्री, युवा व्यापार मंडल

पदेन सदस्य

 

श्री प्रवीण ग्रोवर

 

पदेन सदस्य

 

श्री अमित गगनेजा

प्रांतीय उपाध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल

पदेन सदस्य

 

श्री संजय भसीन

जिलाध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल

पदेन सदस्य

 

श्री मुकेश धनगर

जिला महामंत्री, युवा व्यापार मंडल

पदेन सदस्य

 

श्री नवीन सिंहल

जिला कोषाध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल

पदेन सदस्य

 

श्री नरेश कुमार

जिला चेयरमैन, युवा व्यापार मंडल

पदेन सदस्य

 

श्री सतपाल कालड़ा

जिला प्रभारी, युवा व्यापार मंडल

पदेन सदस्य

 

    इस अवसर पर बोलते हुए श्री टण्डन ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा व्यापारी हितों की अनदेखी की जा रही है और विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की घटनायें निरंतर बढ़ रही हैं वह असहनीय है।  ऐसे में व्यापार मंडल ही व्यापारियों की सुरक्षा एवं हितों की रक्षा का दायित्व संभाल सकता है।  उन्होंने जनपद के सभी व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की।  जिला महामंत्री रामराजीव सिंहल व जिला कोषाध्यक्ष स. राजपाल सिंह ने कहा कि सदस्यों की सक्रियता के आधार पर संगठन में और भी दायित्व सौंपे जायेंगे और व्यापार मंडल की सदस्यता जिला मुख्यालय के अतिरिक्त तहसील, टाउन एरिया, कस्बों व गांवों तक विशाल स्तर पर बढ़ाई जायेगी ताकि व्यापारिक समस्याओं के निदान के लिये एक नई जागृति आ सके।  श्री सिंहल ने कहा कि शीघ्र ही कस्बों की विभिन्न इकाईयों के दौरे कर वहां के व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिये और अधिक प्रयास किये जायेंगे।

    जनपद की सभी इकाईयों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे। 

 
   स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रमों की श्रृंखला

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रातः ७ बजे से दोपहर ३ बजे तक १५ व्यापारिक एसोसियेशनों में स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। व्यापारियों ने ध्वजारोहण के पश्चात्‌ सम्मान सहित राष्ट्रीय गान गाया व मिष्ठान्न वितरित कर के इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया।

सर्व प्रथम प्रातः ७ बजे पार्श्वनाथ प्लाज़ा, कोर्ट रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात हसनपुर चुंगी, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, कलक्टरेट तिराहा, हकीकत नगर, देहरादून चौक, रेलवे रोड, अंबाला रोड, चिलकाना रोड, रायवाला, सर्राफ़ा बाज़ार, पंजाबी मार्किट, गली कटपीस, पुल दाल मंडी, पुरानी चुंगी चौक, शारदा नगर चौक पर श्रृंखलाबद्ध आयोजन किये गये। कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए नगराध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर, नगर महामंत्री विवेक मनोचा ने व्यापारियों से राष्ट्रीयता, एकता और भाइचारे की अपील की। उन्होने कहा कि आज़ादी के ६२ साल बीतने के बाद इस बात की समीक्षा की जानी चाहिये कि हमने अपने राष्ट्र के लिये कितने बलिदान दिये और हमने कितने शहीदों के सपनों को साकार किया। हमें सोचना चाहिये कि क्या हमने अपने आपको क्षेत्रवाद, जाति, समुदाय तथा मजहब के नाम पर बांटने का काम तो नहीं किया है? १५ अगस्त को समीक्षा दिवस के रूप में मनाये जाने की जरूरत है।
 

जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन व नगर संयोजक सुरेन्द्र मोहन चावला ने शहीदों को नमन करते हुए व्यापारियों से आतंकवाद को मिटाने, भ्रष्टाचार को समाप्त करने, एकता और भाईचारे के माहौल को कायम करने का आह्वान किया। प्रांतीय संगठन मंत्री महेश नारंग व रमेश अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में देश के लिये जेल में जाने, उपवास रखने या प्राणों की आहुति देने की आवश्यकता नहीं है परन्तु अन्याय के खिलाफ, अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करके हम अपनी राष्ट्रीय भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। नगर प्रभारी राज कुमर विज, नगर अध्यक्ष एस. के. दुआ ने शहीदे-आज़म भगत सिंह, राज गुरु, चंद्र शेखर आज़ाद जैसे शहीदों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। युवा जिलाध्यक्ष संजय भसीन, युवा नगराध्यक्ष सुरेन्द्र पुंडीर, युवा जिला महामंत्री मुकेश धनगर, ऋषिराज धींगड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, महिला अध्यक्ष सुमन भटेजा, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष नीरज जैन ने कहा -


कोई चारा, कोई कफन, कोई हथियार खा रहा है,
आतंकवाद से ज्यादा देश नेताओं से घबरा रहा है।
एक अजीब सा माहौल बन गया है यारों,
लगता है शान्ति को ही जिन्दा जला दिया गया है।
कल अगर फुरसत ना मिली तो क्या करोगे
कहते तो हो कि आतंकवादियों से, देश द्रोहियों से लड़ोगे,
कल तुम्हारी आंख ही न खुली तो फिर क्या करोगे !


उक्त सभी कार्यक्रमों में सभी मंडल पदाधिकारियों का पूर्ण सहयोग रहा। सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन नगर प्रभारी राज कुमार विज द्वारा किया गया।

   ६२ वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रमों की श्रृंखला : १५ अगस्त २००९

 

समय स्थान
प्रातः 7 बजे व्यापार मंडल कार्यालय, पार्श्वनाथ प्लाज़ा
प्रातः 7.30 बजे हसनपुर चुंगी
प्रातः 8 बजे दिल्ली रोड कोर्ट रोड
प्रातः 8.30 बजे हकीकत नगर
प्रातः 9 बजे देहरादून चौक
प्रातः 9.30 बजे रेलवे रोड
प्रातः 10.00 बजे अंबाला रोड
प्रातः 10.30 बजे चिलकाना रोड
प्रातः 11.00 बजे रायवाला
प्रातः 11.30 बजे सर्राफा बाज़ार
प्रातः 12 बजे पंजाबी मार्किट
12.30 बजे दोपहर गली कटपीस
1.00 बजे दोपहर पुल दाल मंडी
1.30 बजे दोपहर पुरानी चुंगी
2.00 बजे दोपहर शारदा नगर चौक
   
 
   

कोर कमेटी प्रभारी सैक्टर अध्यक्ष  *   नगर कार्यकारिणी सदस्यगण   संबद्ध संस्थायें * शहीद सेनानी

मंडल के उद्देश्य  *    उपलब्धियां  चयनित लक्ष्य  *    

संपर्क सूत्र प्रमुख घटनायें  * आगामी कार्यक्रम * समाचार कतरनें  *   चित्रों के आइने में