व्यापार मंडल समाचार

समाचार और भी हैं : पृष्ठ      

   
 

व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के कार्यों की समीक्षा के बाद पुनर्गठन

 सहारनपुर ( ८ फरवरी) "जो पदाधिकारी किसी भी कारणवश संगठन के लिये आवश्यक समय नहीं दे पा रहे हैं जो कि उनसे अपेक्षित है, उनके स्थान पर उन सदस्यों को संगठन के दायित्व दिये जायें जो पूरे उत्साह के साथ काम में लगे हुए हैं या लगना चाहते हैं। यही व्यावहारिक भी है और संगठन की उन्नति के लिये हितकर भी।" इसी भावना को सामने रखते हुए सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महानगर कार्यकारिणी में आज व्यापक फेर बदल करते हुए कई नये सेक्टर अध्यक्षों व विभाग प्रभारियों की घोषणा की गई।

व्यापार मंडल के महानगर मंत्री विवेक मनोचा ने बताया कि महानगर को ३८ सेक्टर में बांट कर हर सेक्टर में कर्मठ व योग्य सदस्यों में से किसी को अध्यक्ष चुनने व उसकी एक टीम का गठन करके, सेक्टर को क्रियाशील बनाने की व्यवस्था बहुत सफल रही है। साथ ही, विभिन्न सरकारी विभागों के लिये प्रभारी चुने जाते हैं जो सदस्यों की विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान तलाशने का कार्य करते हैं। इस दृष्टि से विभाग प्रभारी का पद भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। संगठन की उपादेयता तब तक ही है जब तक संगठन अपने सदस्यों की विभिन्न समस्याओं का निदान करा पाता है। इसमें किसी प्रकार की कोताही से संगठन के सदस्यों का मनोबल गिरता है।

जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, प्रदेश संयुक्त महामंत्री यशपाल मैनी, नगर संयोजक सुरेन्द्र मोहन चावला ने कहा कि इसमें दो राय नहीं हैं कि व्यापार मंडल की रीढ़ व नींव सैक्टर अध्यक्ष व विभाग प्रभारी ही हैं। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आज सहारनपुर के व्यापारिक व व्यावसायिक जगत की आधिकारिक आवाज़ बन सका है, सैंकड़ों संबद्ध इकाइयों की आशाओं व अपेक्षाओं का केन्द्र बन चुका है, इसके पीछे विभिन्न

 पदाधिकारियों की कर्तव्यपरायणता ही है जो अपने घर - दुकान - कारोबार की चिंता न करते हुए सदस्यों के कष्टों के निवारण के लिये दौड़-धूप करते रहते हैं। नये व्यापारी प्रतिनिधियों से भी उन्होंने अपेक्षा की कि वे इसी उज्ज्वल परंपरा का अनुकरण करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जायेंगे।

प्रदेश संगठन मंत्री रमेश अरोड़ा व महेश नारंग, नगर प्रभारी राज कुमार विज ने कहा कि यह सैक्टर व्यवस्था ही है कि जिसके कारण हम अपने ९०० से भी अधिक सदस्यों के निरंतर प्रगाढ़ सम्पर्क में चौबीसों घंटे बने रहते हैं। कहीं पर कोई भी घटना होती है तो सक्षम नेटवर्क के कारण मिनटों में पूरे नगर में सभी इकाइयों तक सम्पर्क संभव हो जाता है। कंप्यूटर, वेबसाइट और मोबाइल जैसे आविष्कारों का सही इस्तेमाल करते हुए व्यापार मंडल ने इस उच्च तकनीक से लैस होकर दूरी व समय पर विजय प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।

सभा में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर के अलावा एस.के. दुआ, राजपाल सिंह, राम राजीव सिंहल, नीरज जैन, कमल गुप्ता, ऋषिराज धींगड़ा, आर.के.मल्होत्रा, संजय भसीन, सुरेन्द्र पुंडीर, अमित गगनेजा, मुकेश धनगर, साजन गंगा ने भी अपने विचार व्यक्त किये व अखिलेश मित्तल, महेश सेठ, मदन लांबा, दीपक खेड़ा, हरीश खनेजा, बलजीत सिंह चावला, नवीन सिंहल, अमित गर्ग, इकबाल सिंह चावला, कुलदीप सिंह, मुकेश दत्ता, सुभाष जैन, नरेश जैन, सतपाल कालड़ा, नरेश कुमार आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

lस्वामी विवेकानन्द जयन्ती एवं लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी व्यापार मंडल ने

सहारनपुर (१२ जनवरी) स्वामी विवेकानन्द जयन्ती की पूर्व संध्या पर स.उ.व्या. प्र. मंडल की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें महा. अध्यक्ष कृ. लाल ठक्कर व महामंत्री विवेक मनोचा ने स्वामी विवेकानन्द को एक ऐसा अभूतपूर्व संत बताया जिन्होंने भारत की कीर्ति को अमेरिका तक जाकर फैलाया व भारतीय संस्कृति का वास्तविक व शुद्ध स्वरूप दुनिया के सम्मुख रखा। स्वामी विवेकानन्द एक महान देशभक्त और गरीब तथा असहाय व्यक्तियों की सहायता को ही ईश्वर की सच्ची पूजा मानने वाले सुधारवादी संत थे जिनके क्रांतिकारी विचार और विद्वता हर किसी को प्रभावित किये बिना नहीं रहते थे।

विश्व युवा दिवस, मकर संक्रान्ति, लोहड़ी की भी सभी नगरवासियों व सदस्यों को बधाई देते हुए विभिन्न पदाधिकारियों ने कहा कि हमें इन पर्वों का वास्तविक उद्देश्य खुद समझना और जन-जन तक पहुंचाना चाहिये तभी इनको मनाना सार्थक हो सकता है।

 

 आप सब नू लोहड़ी दीयां लख-लख बधाइयां ।

सुंदर मुंदरिये ! हो!
तेरा कौन विचारा, हो !
दुल्हे थी ब्याही, हो !
शेर शक्कर आई, हो !
कुड़ी दे बोझे पायी, हो !
कुडी दा लाल पटाका, हो!
कुड़ी दा सालू पाटा, हो !
सालू कौन समेटे, हो।
चाचा गाली देते, हो।
चाचे चूरी कुट्टी, हो।
ज़िमिंदारा छुट्टी, हो !
ज़िमिंदार संझाओ
गिण-गिण चौले लाओ

Rराष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाला लाजपत राय के चरणचिह्नों पर चलने का संकल्प

सहारनपुर (२९ जनवरी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व राष्ट्रवादी चिंतक लाला लाजपत राय की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके द्वारा देशहित के लिये किये गये कार्यों का आज यहां व्या. मंडल कार्यालय में स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया व कहा गया कि उनकी शिक्षा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उनके समय थी। इन महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प करते हुए व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों ने दृढ़ता व निडरता के साथ अन्याय से लड़ने व सत्य की रक्षा हेतु निरन्तर संघर्ष करने व आज़ादी के लिये प्राण देने से भी पीछे न हटने का व्रत लिया। महानगर अध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर व मंत्री विवेक मनोचा ने कहा कि इन महानात्माओं का जीवन सदैव अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का जीवन रहा और वे पूरा जीवन खुली किताब की तरह जिये यही कारण है कि उनके जाने के साठ वर्ष बाद भी पूरा विश्व उनका आदर सम्मान के साथ निरंतर स्मरण करता है।

 

लाला लाजपत राय के जीवन की एक घटना को स्मरण करते हुए जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि उस महान क्रांतिकारी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि जितनी लाठियां अंग्रेज़ों ने उनके शरीर पर बरसाई हैं, वह सब अंग्रेज़ी साम्राज्य के ताबूत में कील साबित होंगी और उनकी बात सत्य सिद्ध हुई। जिस ब्रिटिश साम्राज्य के लिये कहा जाता था कि उसमें कभी सूर्यास्त नहीं होता, वहां सूर्यास्त हुआ और ऐसा हुआ कि आज तक भी सूर्यास्त ही है।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री रमेश अरोड़ा, महेश नारंग, राजकुमार विज, एस.के. दुआ., राम राजीव सिंहल, कमल गुप्ता, ऋषिराज धींगड़ा, नीरज जैन, राजपाल सिंह, संजय भसीन, सुरेन्द्र पुंडीर, साजन गंगा और मुकेश धनगर ने भी संबोधित किया व इन महान शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में हरीश खनेजा, अखिलेश मित्तल, आर.के. मल्होत्रा, कर्मसिंह सैनी, लक्की अरोड़ा, एम.पी.सिंह चावला, लेखराज गंभीर, मामचन्द पांचाल, अनिल अरोड़ा आदि आदि उपस्थित थे।

   श्री ज्ञानचन्द वार्ष्णेय मकर संक्रान्ति पर सहारनपुर में

हारनपुर (१४ जनवरी) मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उ.व्या.प्र.मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानचन्द वार्ष्णेय के सहारनपुर आगमन पर भारी पुष्प-वर्षा एवं माल्यार्पण के साथ उनका भावभीना स्वागत किया गया। व्यापार मंडल कार्यालय पर आयोजित समारोह में उन्होंने मकर संक्रांति व कुंभ के प्रथम स्नान के शुभ पर्व की सहारनपुर वासियों को हार्दिक बधाई दी। प्रदेश सरकार से व्यापारिक जगत की अपेक्षाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता से मुक्ति, यथावश्यक विद्युत आपूर्ति, वाणिज्य टैक्स की समाप्ति व खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों की निष्पक्ष व सही जांच के लिये पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर लैब की स्थापना हमारी प्रमुख मांगें हैं।

उन्होंने अलीगढ़ से प्रकाशित किये जाने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र भारतीय उद्योग व्यापार टाइम्स को व्यापारिक हितों का प्रमुख प्रहरी बताते हुए इसकी सदस्यता संख्या में विस्तार की आवश्यकता जताई ।

सहारनपुर उ.व्या. प्र. मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन व महानगर मंत्री विवेक मनोचा ने भी सभी व्यापारियों, उद्यमियों व सहारनपुर वासियों को कुंभ स्नान व मकर संक्रान्ति की बधाई दी व मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यापारियों पर निरंतर हो रहे आपराधिक हमलों व विभिन्न विभागों द्वारा उनका उत्पीड़न किये जाने के विरुद्ध प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़े जाने की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम बिहारी मिश्रा जी के आदेशों का अक्षरशः पालन किया जायेगा।

इस अवसर पर नगर संयोजक सु.मो. चावला, प्र. संगठन मंत्री रमेश अरोड़ा, नगर प्रभारी राज कुमार विज, नीरज जैन, आर. के. मल्होत्रा, संजय भसीन, राजपाल सिंह, साजन गंगा, मुकेश धनगर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अनिल मदान, सुभाष जैन, दीपक खेड़ा, बलजीत चावला, अमित गर्ग, हरीश खनेजा, नरेश कुमार, सतपाल कालड़ा, कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 
   
 
   

कोर कमेटी प्रभारी सैक्टर अध्यक्ष  *   नगर कार्यकारिणी सदस्यगण   संबद्ध संस्थायें * शहीद सेनानी

मंडल के उद्देश्य  *    उपलब्धियां  चयनित लक्ष्य  *    

संपर्क सूत्र प्रमुख घटनायें  * आगामी कार्यक्रम * समाचार कतरनें  *   चित्रों के आइने में